ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

भिंड घर के सामने कचड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद सिरफिरे ने अधेड़ को मारी गोली मौत

भिंड में आज सुबह कचरा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शहर के वॉटर वक्स इलाके में सुबह लगभग 7.30 बजे हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वारदात के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। दरअसल जब परमाल सिंह सुबह मंदिर से लौट रहे थे, तब ही पड़ोसी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही परमाल सिंह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं आरोपी अभिषेक मौके से फरार हो गया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये विवाद की वजह जानकारी के मुताबिक आज सुबह अभिषेक सिंह ने परमाल सिंह के घर के सामने गली में कचरा डाल दिया था। इस बात को लेकर परमाल के बेटे गौरव से उसकी बहस हो गई। ऐसे में मंदिर से लौटने पर परमाल सिंह ने अभिषेक को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर अभिषेक ने परमाल फायर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button