ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

हरियाणा में बीजेपी के चुनावी वादे: अग्निवीर को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 2100 रु, 10 लाख का इलाज ।

रोहतक: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया। बीजेपी हरियाणा में अगर में आती है तो वो हर महीने महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये देगी। इसी के साथ सरकार 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 20 वादे किए है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और संकल्प पत्र कमिटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पहले यह घोषणा पत्र बुधवार को जारी होना था। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना था। बाद में उनकी जगह जेपी नड्डा का कार्यक्रम तय किया गया। मंगलवार देर रात को अचानक ही संकल्प पत्र जारी करने का दिन बदल दिया गया। इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने 20 बड़े दावे किए हैं. जेपी नड्डा और नायब सैनी ने रोहतक में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया. बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि वह हरियाणा में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे. महिलाओं को 2100 रुपये महीना देंगे. इसके अलावा हर महिलाओं को घर गृहणी योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देंगे. सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि करेंगे. नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में कालेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button