ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टिंग में डेब्यू करेंगे शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका खुलासा हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किया। धवन सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह रील्स बनाने में एक्सपर्ट हैं।

‘डबल एक्सएल’ फिल्म प्लस-साइज की दो महिलाओं की कहानी है। वह अपने सपने को पूरे करने के लिए कैसे प्रयास करती है, इस फिल्म में वही दिखाया गया है। ‘डबल एक्सएल’ के निर्देशक सतराम रमानी हैं। यह फिल्म ज्यादा वजन वाली महिलाओं के बारे में बताने वाली है। शिखर धवन इसमें बतौर मुख्य अभिनेता नजर नहीं आएंगे। उनका कैमियो इस फिल्म में है।

भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाती है। एक महिला उत्तर प्रदेश से है, तो दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली की रहने वाली है और दोनों एक ऐसे समाज से हैं जहां अक्सर एक महिला की सुंदरता या आकर्षण के लिए उसके साइज को जिम्मेदार ठहराया जाता है। ‘डबल एक्सएल’ 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘डबल एक्सएल’ गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा टी-सीरीज फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत की गई है। यह वाकाओ फिल्म्स, एलेमेन3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा प्रोडक्शन है। इस फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। कहा जा रहा है कि अभिनेत्रियों ने 15 से 20 किलो वजन बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button