ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

आगरा पति जब समझाने पर नहीं सुधरा तो उसकी 51 वर्षीय पत्नी ने अपनी सौतन के ससुर से ही दिल लगा लिया।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट के परिवार परामर्श में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने भी सुना वह हैरान रह गया. चार बच्चों के पिता को 55 साल की उम्र में इश्क का बुखार चढ़ गया. पति जब समझाने पर नहीं सुधरा तो उसकी 51 वर्षीय पत्नी ने अपनी सौतन के ससुर से ही दिल लगा लिया. जिससे परिवार में आए दिन झगड़े होने लगे. माता और पिता की इश्कबाजी से बच्चे बेहद आहत और परेशान हैं. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस की दहलीज तक आ पहुंचा. परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर्स ने पति और पत्नी की काउंसलिंग करके समझाने का प्रयास किया. मगर, बात नहीं बनी. दोनों को अब काउंसलिंग के लिए अगली तारीख दी है परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने बताया कि मामला शहर का है. पति की उम्र करीब 55 साल और पत्नी की उम्र करीब 51 साल है. दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं. उनके चार बच्चे हैं. जो बच्चे बड़े हो गए हैं. अब पति और पत्नी के अवैध संबंध चल रहे हैं. काउंसलिंग में पत्नी का आरोप है कि, पति का अपने कार्यस्थल पर महिला से प्रेम चल रहा है. मैंने खुद दोनों की फोटो खींच रखीं है. पति को कई बार समझाया. कहा कि बच्चे बड़े हो गए हैं. इस उम्र में ये सब सही नहीं है. मगर पति अपनी आदतों को बदलना नहीं चाहता है. काउंसलिंग में पति का आरोप है कि पत्नी को अपनी सरकारी नौकरी का घमंड है. उसका भी अफेयर चल रहा है. जिसकी वजह से घर में आए दिन झगड़े होते हैं. जिसका असर बच्चों पर बुरा पड रहा है. मगर पत्नी समझाने पर समझने को तैयार नहीं है. अपनी मनमानी करती है. विरोध करो तो हंगामा और जेल भिजवाने की धमकी देती है. काउंसलर ने बताया कि पति और पत्नी की काउंसलिंग में ये बात सामने आई कि दोनों के अफेयर चल रहे हैं. मगर दोनों के अफेयर एक ही घर में चल रहे हैं. पति का जिस महिला के साथ अफेयर है. पत्नी का अपने पति की प्रेमिका के सुसर से अफेयर है. पति और पत्नी को समझाकर अगली तारीख पर काउंसलिंग के लिए बुलाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button