ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

रेवाड़ी में किसान से 46 लाख की धोखाधड़ी

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक किसान के साथ 46 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। उसके खाते से ठग ने 10 साल पहले गुम हुए मोबाइल नंबर के जरिए नकदी निकाली। बैंक जाकर ही उन्हें इसका पता चला। बैंक से स्टेटमेंट लेकर किसान ने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बे बावल निवासी राजेन्द्र ने अपना खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुलवाया हुआ है, लेकिन उसने ATM कार्ड नहीं बनवाया। वह रूटीन में बैंलेंस चैक करने गए तो 46 लाख 1665 रुपए गायब मिले।राजेन्द्र ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि 10 साल पहले उनके द्वारा यूज किया जा रहा जो मोबाइल नंबर गायब हो गया था, उसका इस्तेमाल करके ही पैसे निकाले गए हैं, क्योंकि यही नंबर बैंक खाते से एड था। बैंक खाते में पुराना नंबर ही एड रहा, लेकिन इस नंबर के गुम होने की जानकारी उन्होंने बैंक में नही दी। बैंक में नया ATM भी जारी करवाने के लिए कोई एप्लिकेशन नहीं दी थी।

कुछ समय पहले उसने बैंक जाकर आधार नंबर से पैसे निकालने की परमिशन जरूर ली थी। आधार कार्ड के जरिए ही वह समय-समय खाते से पैसे निकालते थे। पैसे निकालने गया तो उसने अपना बैलेंस पूछ लिया, जिसे जान कर वह दंग रह गए, क्योंकि उनके खाते से 46 लाख से ज्यादा रुपए निकल चुके थे। राजेन्द्र का कहना है कि शातिर व्यक्ति ने 10 साल पहले गुम हुए सिम के जरिए ही उसके साथ धोखाधड़ी की है।

राजेन्द्र के मुताबिक, 2 साल पहले उन्होंने लाखों रुपए की जमीन बेची थी। जमीन बेचने की ऐवज में मिली इतनी मोटी रकम ही उन्होंने अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में डलवाई थी। आए दिन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए वह ATM कार्ड भी यूज नहीं करते थे, लेकिन शातिर ने अब पुराने नंबर का दुरुपयोग करके उनके साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी कर दी।

Related Articles

Back to top button