ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मुरैना पति-पत्नी के विवाद में मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच चले लाठी-डंडे घटना में पांच लोग हुऐ घायल।

मुरैना। पोरसा आटेर रोड माधव एक्सीलेंस स्कूल वाली गली मैं बुधवार को सुबह पत्नी के विवाद को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के बीच जम कर लाठी डडे चले घटना में पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि विवाद शादी की 1 साल बाद युवती को घर में न रखने को लेकर ससुराल व मायके पक्ष के बीच हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनाओं की जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार मोनू कुशवाहा पुत्र दिनेश कुशवाहा की शादी 1 साल पहले पूनम कुशवाहा निवासी अंबाह डीएबी स्कूल के पास से हुई थी। शादी के बाद से ही मोनू और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद होने लगे रोज-रोज होने वाले विवादों से परेशान होकर पूनम अपने मायके चली गई। कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी के इस विवाद को लेकर समाज और रिश्तेदारों की पंचायत भी बुलाई थी। और थाने में भी आवेदन दिया था लेकिन समझौता नहीं हुआ। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ही पूनम आज बुधवार को अपने पिता ओमप्रकाश कुशवाहा और अन्य मायके वालों के साथ अपनी ससुराल पोरसा आई। पूनम जब घर के अंदर जाने लगी तो ससुरालीजन विवाद करने लगे । बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि पूनम के मायके से आए सभी लोगों ने एक राय होकर पूनम के पति ससुर और जेठ की लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। जिस घटना में पूनम के पति का सिर फटने से वह लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। वही मारपीट कि इस घटना में पूनम का ससुर और जेठ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पोरसा पुलिस मौके पर पहुंच गई। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी ।वहीं घायलों को इलाज के लिए पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button