ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सावधान : सुरक्षित नहीं है मुरैना शहर की कानून व्यवस्था चारों खाने चित ।

मुरैना। अगर आप घर से निकल रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में खुलेआम गुंडे और मवाली घूम रहे हैं जो कभी भी अपने अवैध हथियार से फायर कर देते हैं किसी को भी किडनैप कर लेते हैं और किसी भी महिला की चेन खींचकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं. इसे साफ जाहिर होता है कि शहर में कानून व्यवस्था चारों खाने चित् है जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में इन दोनों अपराध का ग्राफ दिनभर दिन बढ़ता ही जा रहा है और इस ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस कप्तान कोई ठोस कदम उठाने से परहेज काट रहे हैं कहीं कोई अपनी पत्नी का गला काट रहा है तो कहीं जमीनी विवाद पर सरेआम फायरिंग करके लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। इतना ही नहीं शहर की सड़कों पर जाने वाली महिलाओं की चैन भी चेन स्नेचर खींचकर भाग रहे हैं बावजूद इसके पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ताजा तरीन मामले में रामनगर किराए से एक दर्द महिला की सोने की चेन खींचकर लूटेरा भाग खड़ा हुआ तो वहीं स चौराहे से सरेआम एक व्यक्ति को उठाकर उसकी मारपीट करने का मामला हो। इसके अलावा जिलेभर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं खुलेआम फायरिंग करना रंगदारी करके मारपीट करना यह मुरैना जिले में आम बात हो गई है। इतना ही नहीं जनसुनवाई में आने वाले आवेदक भी बार बार चक्कर लगा रहे हैं जनसुनवाई नाम मात्र केवल आश्वासन देकर उन्हें वहां से रफा-दफा कर दिया जाता है। कई मामले तो ऐसे भी हैं जिनमें आरोपित तौर पर लेनदेन करके किसी अन्य व्यक्ति को आरोपी बना दिया जाता है। ऐसा ही आप कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पर आरोप लगाया था कंसाना का कहना था कि कोतवाली टीआई झूठी कार्रवाई करते हैं और लोगों की फरियाद भी नहीं सुनते हैं जिससे लोगों का पुलिस पर से विश्वास लगातार कम होता जा रहा है। जब राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री ही पुलिस की कमिया स्वीकार रहे हैं तो आम व्यक्ति का शहर में क्या हाल होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button