ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के सतना में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत।

भोपाल. मध्यप्रदेश के सतना में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं प्रदेश जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम, रायसेन, सतना, सिवनी, सीहोर, इटारसी, महू, राजगढ़ा सहित कई जिलों में प्री मानसून के चलते बारिश व आंधी चली. बताया गया है कि सतना के कोलगवां क्षेत्र के कृष्णा नगर एक श्रमिक अम्बुज कोल पर उस वक्त आकाशीय बिजली गिरी, जब वह पुताई का काम कर रहा था. इसके अलावा सतना के मझगवां में महिला कुसुम सिंह, चंपापति दादूसिंह निवासी हिरौदी उम्र 60 वर्ष, प्रमोद सिंह उम्र 42 वर्ष व एक अन्य व्यक्ति क ी भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो जबलपुर, इंदौर, भोपाल, सहित 8 जिलों में अगले 48 घंटों में मानसून के प्रवेश होने की संभावना है. इससे पहले प्री-मानसून की सक्रियता जारी रहेगी. जिसके चलते शाम को जबलपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है. इसी तरह देवास, हरदा, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, खजुराहो, दमोह, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा व पांढुर्णा में आकाशीय बिजली गिरने व हल्की गरज के साथ मध्यम आंधी चलने की संभावना है. वहीं ग्वालियर, दतिया, बैतूल, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, धार, बड़वानी, रायसेन, भीमबेटका, अशोक नगर, विदिशा, उज्जैन, आगर, सागर, पचमढ़ी, पन्ना, सिंगरौली, सतना, चित्रकूट, मैहर, दमोह, अनूपपुर, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, मंडला व डिंडौरी में बारिश के आसार है. इसके अलावा सिवनी मालवा में आज दोपहर ढाई बजे के लगभग तेज आंधी के साथ बारिश हुई है, करीब 45 मिनट जमकर पानी बरसा, सीहोर में प्री मानसून के चलते बारिश हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button