ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

विजयपुर एसडीएम ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण एक को नोटिस दिया,दो की वेतन राजसात करने की दिए निर्देश।

(पंकज श्रीवास) विजयपुर* नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों की गैर मौजूदगी के चलते हर रोज कामकाज से पहुंचने वाले नगर वासियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। छोटे मोटे कामकाज के लिए कई दिनों से चक्कर काटने के बाबजूद भी यहां पर काम नहीं होता है। ऐसे में लगातार आ रही शिकायतों पर शुक्रवार को विजयपुर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव ने विजयपुर नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 3 कर्मी नदारद मिले। इस पर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव ने उनका दो दिन का वेतन राजसात कर दिया है। और एक कर्मी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों नगर की सरकार यानी नगर परिषद रामभरोसे संचालित हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक लोग यहां अपने कामकाज के लिए अधिकारी कर्मियों का इंतजार करते हैं। लेकिन वे मनमर्जी से पहुंचते है। अधिकांश लोगों को पानी व अन्य कागजी जैसे छोटे मोटे कार्य के लिए कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ रहे है। *इनका कहना हैं :-* मेरे पास कुछ ऐसी शिकायते आयी थी कि नगर परिषद मे कर्मचारी नहीं बैठ रहे जिस पर आज नगर परिषद का निरीक्षण किया हैं तो तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिस पर उनके बेतन राजसात करने के निर्देश दिए हैं एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया हैं *बीएस श्रीवास्तव एसडीएम विजयपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button