ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत, सात मजदूर दबे।

जबलपुर। गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रामखीरिया गांव में 20 फीट गहरी खदान धंस गई। खदान धंसने से सात मजदूरों के दबने की सूचना है। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में तीन लोग घायल व एक लापता बताया जाता है। घायलों में खुशबू (25 वर्ष ) पति विनोद, सावित्री (35 वर्ष ) पति अनु बसोर व चांदनी (20 वर्ष ) पिता राजू बसोर शामिल हैं। मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे जबलपुर जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से मुकेश (35 वर्ष ) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई (38 वर्ष ) पति जगन बसोर व राजकुमार (29 वर्ष ) पिता कैलाश खटीक मौत हो गई। यहां मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं।बुधवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक मजदूर लापता है। जेसीबी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button