ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गुना में मानवता को शर्मशार करने बाली घटना युवक को पेशाब पिलाया जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए, मुंडन किया, फिर पूरे गांव में घुमाया।

गुना के बंजारा समुदाय के एक युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। उसके ही रिश्तेदारों ने उसका अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए, मुंह पर कालिख पोतकर बाल भी काट दिए। फिर उसे इसी हाल में पूरे गांव में घुमाया। युवक का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ उसे पेशाब भी पिलाई। फतेहगढ़ पुलिस ने मामले में सोमवार रात 11.37 बजे 7 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित युवक ने घटना 22 मई की बताई है। फतेहगढ़ थाने के प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। महेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह बंजारा के अनुसार, वह खेतों में घूरा (खाद) फेंकने का काम करता है। सोदान सिंह, गुमान सिंह और ओमकार सिंह के साथ 10-12 लोग एक जीप में उसे ले गए। इसके बाद बदन बंजारा, छोटू बंजारा, रमेश बंजारा, तोफान बंजारा, प्रेम बंजारा, गेंदा सिंह, कालूराम, गुलाब और मथरी बाई आदि ने मारपीट की। उसे घांगरा और जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button