ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

सीएम हेल्पलाइन में मुरैना की स्थिति आज 31वें स्थान पर -कलेक्टर

मुरैना 10 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने कहा है कि प्रत्येक माह की 20 तारीख को सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग निकाली जाती है। जिसमें मुरैना की स्थिति पिछले वार टॉप-5 के जिलों में पायी गई है। आज की स्थिति में देखा जाये तो प्रदेश के 52 जिलों में मुरैना जिला 31वें स्थान पर दिख रहा है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 5 हजार 321 सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दिख रही है। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी समय से सीएम हेल्पलाइन का निराकरण करें, तो जिले की स्थिति संतोषप्रद बनी रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि अभी भी चालू माह में रेवन्यू की अम्बाह में 157, जौरा में 216, पोरसा में 94, सबलगढ़ में 99, बानमौर में 84, मुरैना में 68, कैलारस में 49, मुरैना शहर में 23 इस प्रकार 790 शिकायतें रेवन्यू की पायी गई है। इसी प्रकार 50 दिन वाली अम्बाह की 222, जौरा की 321, पोरसा की 157, सबलगढ़ की 237, बानमौर की 194, मुरैना की 208, कैलारस की 198, मुरैना शहर की 104 और कुल 1 हजार 641 शिकायतें 50 दिन की पाई गई है।
नगरीय क्षेत्र में वर्तमान माह की मुरैना की 440, सबलगढ़ की 79, बानमौर की 28, पोरसा की 51, अम्बाह की 81, कैलारस की 38, जौरा की 89 और झुण्डपुरा की 13 इस प्रकार 819 शिकायतें लंबित दिख रही है। इसी प्रकार 50 दिन की मुरैना की 112, सबलगढ़ की 17, बानमौर की 2, पोरसा की 6, अम्बाह की 12, कैलारस की 16, जौरा की 17 और झुण्डपुरा की 3 इस प्रकार कुल 185 शिकायतें 50 दिन की पोर्टल पर दिख रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button