ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
ग्वालियर

अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े – कलेक्टर

अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े – कलेक्टर
मुरैना 10 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने एलडीएम श्री एनके मंगल को निर्देश दिये कि अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष तक के लोगों को प्रतिवर्ष 250 रूपये जमा करना रहता है, ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में जोड़े, जो एक साल में 250 रूपये दे सकते है। यह राशि उनके खाते से ही एक साल में एक बार कट सकती है। जिससे मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लोगों को भी लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना में आवेदक को भारत देश का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिये। पेंशन पाने के लिये कम से कम 20 साल का निवेश अनिवार्य है। अटल पेंशन योजना में आवेदन सिर्फ वही व्यक्ति कर सकता है, जो इनकम टेक्स स्लैब से बाहर हो, इस योजना के तहत सब्स्क्राइबर को उसके योगदान के आधार पर 60 साल की उम्र होने के बाद हर माह 1 हजार से 5 हजार रूपये तक की पेंशन का लाभ उठा सकता है। सब्स्क्राइबर की मृत्यु होने पर योजना का लाभ उसके नॉमिनी को मिलेगा। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के बैंकर्स की बैठक बुलाकर 25 अक्टूबर से पहले इस कार्य को प्राथमिकता देंवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button