ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

सावधान: 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, 11 राज्यों में होगी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने यहां अगले 4 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. अरुणाचल प्रदेश से झारखंड तक 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई. सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई. पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चली. आईएमडी के अनुसार, 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लू चलने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. आज मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचेगा. हालांकि पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और त्रिपुरा में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट जारी किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button