ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

पत्रकार भी डाक मतपत्र के जरिए कर सकेंगे मतदान, पहले करना होगा आवेदन।

भोपाल, चुनाव कार्य से मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र से दूर रहने वाले पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने पहली बार घर से मतदान की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मतदान के पूर्व आवेदन करना होगा। निर्वाचन कार्यालय द्वारा डाक मतपत्र जारी किया जाएगा और वे घर से मतदान कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह बात कई बार आती थी कि चुनाव कार्य में लगे होने के कारण पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसके लिए पहली बार आयोग ने यह व्यवस्था बनाई है कि चुनाव कार्य में लगे अधिकृत पत्रकारों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा जो यह प्रमाणित करेगा कि संबंधित पत्रकार वास्तव में चुनाव कार्य के लिए अधिकृत है या नहीं। एक बार आवेदन भरने के बाद संबंधित को मतदान केंद्र में जाकर मतदान का अधिकार नहीं रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button