ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

राज्यसभा चुनाव- उत्तर प्रदेश की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, कर्नाटक में कांग्रेस को 3, हिमाचल में बीजेपी जीती

नई दिल्ली. राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. एक ओर जहां भाजपा ने अपना जलवा बरकरार रखा है, वहीं कांग्रेस और सपा को क्रॉस वोटिंग की वजह से तगड़ा झटका लगा है. हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में उस समय करारा झटका लगा, जब उसके विधायकों की ‘क्रॉस वोटिंग’ की वजह से पार्टी उम्मीदवार को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस तीन सीट जीतने में सफल रही. उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आठ सीट पर जबकि समाजवादी पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की. दरअसल, ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित कर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की इकलौती सीट पर मंगलवार को जीत दर्ज की. इस परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि नौ विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया. भाजपा ने दावा किया था कि महाजन मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि कांग्रेस के कई विधायकों ने ‘अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालने’ की उनकी अपील पर ध्यान दिया है. अभी भाजपा के राज्य विधानसभा में 25 विधायक हैं. हिमाचल में कुल 68 विधायकों ने मतदान किया. कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, लेकिन इनमें से छह ने क्रॉस वोटिंग की. ऐसे में कांग्रेस के पास 34 विधायक रह गए. वहीं, बीजेपी के पास निर्दलीय मिलाकर 28 विधायक थे. कांग्रेस के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग से बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई. इसके बाद ड्रॉ के जरिए हर्ष की जीत हुई. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सपा को झटका दिया है. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ उम्मीदवारों ने परचम लहराया है. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्रियों- ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वहीं, राज्यसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए सपा उम्मीदवार आलोक रंजन ने विजेताओं को बधाई दी. उत्तर प्रदेश में उस समय हलचल देखी गई, जहां ‘क्रॉस वोटिंग’ की चिंताओं के बीच सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने मतदान के दौरान ही इस्तीफा दे दिया. सोमवार को यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में आठ सपा विधायक शामिल नहीं हुए थे. कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीट, जबकि भाजपा ने एक सीट जीती. वहीं हिमाचल में एक सीट के लिए मतदान हुआ था और यहां भाजपा ने ही बाजी मारी. इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए मतदान हुआ. शाम तक सभी के नतीजे आ गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button