ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला का जेवर से भरा पर्स चोरी

उज्‍जैन, इटावा। मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहीं एक महिला का बैग चलती ट्रेन में शुक्रवार रात चोरी हो गया। बैग में करीब चार लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये थे। रेलवे कंट्रोल को सूचना करने पर ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जीआरपी ने विवेचना शुरू कर दी है।

आगर जिले के नलखेड़ा निवासी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पति राकेश श्रीवास्तव केन्या में एक स्टील कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। 16 वर्षीय बेटे अनिक श्रीवास्तव के साथ शुक्रवार शाम उज्जैन रेलवे स्टेशन से मायके औरैया जाने के लिए ट्रेन संख्या 19053 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। टिकट सेकेंड एसी के ए-2 कोच में कानपुर तक का था, जिसमें उनकी 27 और 29 नंबर सीट थी।

रात को हुई घटना

रात लगभग साढ़े 12 बजे ट्रेन मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब वे जाग रही थीं। इसके बाद सो गई। कुछ घंटे बाद जब आंख खुली तो सीट पर उनके पास रखा पर्स गायब था। ट्रेन में चल रहे कोच अटेंडेंट और टीटीई को सूचना दी। बाद में रेलवे कंट्रोल रूम नंबर 139 पर काल करके शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button