ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

ICC “प्लेयर ऑफ द मंथ” अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हरमनप्रीत कौर 

ICC ने सितंबर महीने के लिए  “प्लेयर ऑफ द मंथ”  अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष, दोनों कैटेगरी में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में भारत का भी बोलबाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिलाओं में यह सम्मान दिया गया है। वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को सितंबर महीने के लिए पुरुषों में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

महिलाओं में हरमनप्रीत की टक्कर भारत की ही स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना से थी। शॉर्टलिस्ट किए गए तीनों खिलाड़ियों ने हाल फिलहाल में अलग-अलग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की हरमनप्रीत और मंधाना ने पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तो टीम इंडिया हार गई थी, लेकिन वनडे सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप किया था। इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक टी20 सीरीज के बाद हरमनप्रीत ने वनडे सीरीज में वापसी की। तीन वनडे मैचों में उन्होंने 221 की औसत से 221 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहीं। हरमन ने पहले मैच में नाबाद 74 रन और दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 1999 के बाद इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की।

Related Articles

Back to top button