ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पत्रकारों के साथ बीएमओ डॉक्टर गोपाल मरावी ने की अभद्रता, गाली देकर भगाया

डिंडौरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में पदस्थ बीएमओ डॉक्टर गोपाल मरावी से बाईट लेने गए पत्रकारों के साथ गाली गलौज कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। हमेशा विवादों में रहने वाले डॉक्टर गोपाल मरावी निलंबित भी हो चुके हैं। पत्रकारों के साथ गंदी-गंदी गालियां देकर भागने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि नशे की हालत में अभद्रता करने के मामले पहले भी डॉक्टर गोपाल मरावी के परिजनों और मरीजों के साथ सामने आते रहते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में पदस्थापना के दौरान उनके द्वारा कबाड़ बेचकर मनमानी करने का मामला भी चर्चाओं में आने के बाद कलेक्टर द्वारा इस संबंध में कार्रवाई भी की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में व्यवस्थाएं लगातार बदहाल हो रही है।

जब व्यवस्थाओं को लेकर पत्रकार बीएमओ का पक्ष जानने पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की गई। इस मामले में कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन अभद्र अधिकारियों को लगातार सबक सिखा रहे हैं। ऐसे में बीएमओ के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button