ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

पीएम किसान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, 16वीं किस्त की जानकारी ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को इनकम होती है। इसके तहत किसान हर चार महीने में 3 कस्तें 2-2 हजार रुपये सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त करते हैं। ये लाभ भी सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनकी 2 हेक्टेयर जमीन है। अभी तक किसानों के लिए 15 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब 16वीं किस्त आनी बाकी है। लेकिन उससे पहले किसानों के लिए जरूरी हो जाता है कि वो ये जान लें कि क्या उन्हें किस्त मिल पाएगी या नहीं। इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

पहला चरण

आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर आपको ‘Know Your Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

दूसरा चरण

फिर आपको बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और फिर स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा। इस कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज कर दें। इसके बाद आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आप देखेंगे कि आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया है।

तीसरा चरण

मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है। फिर आप देखेंगे तो आपको यहां पर अपना स्टेटस नजर आएगा। यहां पर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे स्टेटस को देखकर आप जान पाएंगे कि आपको लाभ मिल सकता है या नहीं..।

चौथा चरण

आपको देखना है कि अगर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे ‘यस’ लिखा हुआ है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। वहीं, अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button