ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सेल्फी के शौक ने ली जान, मांडू में गहरी खाई में गिरा पर्यटक, मौत

मांडू। ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में एक बार फिर गंभीर हादसा हो गया। इंदौर से आए पर्यटक के सेल्फी का शौक उसकी जान का दुश्मन बन गया। घटना बुधवार दोपहर 2:00 की है। मृतक दिनेश पिता प्रेम सिंह लोधी निवासी डॉक्टर कॉलोनी खजराना इंदौर अपने तीन अन्य साथियों शुभम पाल इदरीश और शहजाद के साथथ यहां नालछा स्थित दरगाह पर दर्शन करने के साथ मांडू भ्रमण करने आया था।

इस बीच सभी साथी घूमने के लिए काकड़ा खौ की खाई के किनारे पहुंचे। यहां मृतक दिनेश रेलिंग के बाहर खाई किनारे स्थित पेड़ के पास सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। इस बीच उसका पर फिसला असंतुलित होकर वह खाई में जा गिरा जिससे दिनेश की मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगने के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान मांडू के राजेंद्र गिरी दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे युवक का शव गहरी खाई में फंसा हुआ है और यहां पुलिस एसडीआरएफ की टीम के बुलाने के साथ स्थानीय लोगों की मदद से शव निकालने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि काकड़ा खौ सुसाइड पॉइंट भी कहा जाता है। यहां अब तक कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। यहां जिस स्थान पर युवक सेल्फी ले रहा था वहां की रेलिंग टूटी हुई थी इसी कारण वह खाई के मुहाने पर पहुंचा।यहां इसके पूर्व भी कई गंभीर हादसे से हो चुके हैं।

मांडू के ऐतिहासिक महलों में भी पर्यटकों की मौत हो चुकी है। लगातार पर्यटकों के साथ हो रही घटनाओं के कारण मांडू का पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है।

एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है हम जांच कर रहे हैं फिलहाल हम एसडीआरएफ की टीम को बुला रहे हैं और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button