ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के पन्ना में डबल मर्डर मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के पन्ना में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। पन्ना में बीच सड़क पर लड़का-लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। दोनों नाबालिगों के खून से सड़क रंग गई। दिनदहाड़े बीच रोड पर डबल मर्डर से पन्ना में हड़कंप मच गया है। युवती स्कूल ड्रेस में है। वहीं लड़का फॉर्मल ड्रेस में है। लड़का-लड़की लमकुश ग्राम के एक ही मोहल्ले के चौधरी समाज के बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम वारदात स्थल से साक्ष्यों को जमा कर रही है।

दरअसल पूरा मामला सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमकुश ग्राम की है। ग्रामीणों ने गांव से 100 मीटर की दूरी पर धर्मसागर पुलिया के पास लड़का-लड़की का शव देखा। दोनों की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। हत्या के बाद निकले खून से सड़क सन गई थी। लड़का-लड़की लमकुश ग्राम के एक ही मोहल्ले के चौधरी समाज के बताए जा रहे हैं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया है।

Related Articles

Back to top button