ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

अगर आप आज जा रहे हैं अयोध्या तो ठहरिए! पुलिस ने आने से कर दिया है मना

अयोध्या राम मंदिर में राघव सरकार के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही. हालात धक्कामुक्की जैसे बन गए हैं. ऐसे हालात में बाराबंकी पुलिस ने अयोध्या की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अभी थोड़ा ठहरें. पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें थोड़ा रुक कर जाने को कहा है. इस भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्जन भी किया है.

बता दें कि सोमवार को ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. इसके बाद मंगलवार की सुबह 8 बजे से विधि विधान पूजन के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. चूंकि पहले से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में भक्त मौजूद थे और अपनी खुद की आंखों से रामलला की एक झलक पाने के लिए बेताब थे.

एडीजी सुजीत पांडेय पहुंचे

ऐसे में मंगलवार की सुबह जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, सभी भक्त भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गए. इसके चलते हालात नियंत्रण से बाहर होने लगी. कई जगह डिवाइडर तक टूट गए. इसके बाद लखनऊ से एडीजी सुजीत पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस के मुताबिक फिलहाल हालात नियंत्रण में है. फिलहाल मौके पर डीएम पहुंचे हैं. इसके अलावा मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सुबह तीन बजे से भीड़

गौरतलब है कि सुबह के तीन बजे से ही राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. सुबह चार बजे जब राम लला की श्रृंगार आरती शुरू हुई, उस समय ही मंदिर के बाहर 5 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे. वहीं आठ बजे मंदिर के कपाट खुलने तक इतनी भीड़ हो गई कि श्रद्धालुओं की गिनती भी मुश्किल हो गई थी. हालात को देखते हुए अयोध्या पुलिस के अलावा आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button