ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

14 साल के इंतजार के बाद हुआ बालक का जन्‍म, नाम रखा राम अवतार

 खंडवा । प्रभु श्रीराम ने 14 साल का वनवास काटा। 500 साल से देश अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनने का इंतजार कर रहा था। सोमवार को अयोध्या में हुई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह था। इसी तरह ग्राम गवला के पटेल परिवार में भी सोमवार को राम अवतार के रूप में खुशियां घर आ गई। पटेल परिवार में 14 साल बाद सोमवार रात करीब 12:40 बजे जिला अस्पताल में बालक का जन्म हुआ। जिसका नाम स्वजन ने राम अवतार रखा।

ग्राम गवला निवासी ईश्वर पटेल ने बताया कि मेरी शादी साल 2012 में हुई थी। पत्नी रानूबाई को कुछ परेशानी थी। जिसका हमने उपचार करवाया। 12 साल तक डाक्टरों को दिखाया। इंदौर से लेकर हर बड़े-छोटे अस्पतालों के चक्कर काटे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी। इसके बाद पिछले दो साल से हमने डाक्टरों के चक्कर लगाना छोड़ दिया और भगवान पर ही आस रखी थी।

ईश्वर पटेल ने कहा- ये हमारा सौभाग्य ही है कि जिस क्षण का इंतजार पूरा देश कर रहा था। उसी क्षण हमारा भी 14 साल का वनवास खत्म हो गया और हमारे घर ही रामलला ने राम अवतार के रूप में जन्म ले लिया। बालक राम अवतार के जन्म से ग्रामीणों ने भी जमकर खुशियां मनाई।
जिला अस्पताल में सोमवार रात पांच बच्चों का जन्म हुआ। इनमें तीन बालिकाएं और दो बालक थे। इसी तरह शहर के निजी अस्पतालों में भी सोमवार रात कई प्रसूति हुई। गुर्जर अस्पताल में तीन बच्चे जन्में। इनमें से शिवानी पिता रोहित गुर्जर की प्रसूति रात 3:40 बजे शुभ मुहूर्त देखकर आपरेशन कराया गया। बच्चे का नाम स्वजन ने राम रखा है।

Related Articles

Back to top button