ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मक्सी थाना प्रभारी पर चढ़ा रामभक्ति का रंग, वर्दी के बजाए भगवा कपड़ों में की ड्यूटी

शाजापुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते पूरा भारत राममय था। इसी कड़ी में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल भी भगवामय नजर आए और उन्होंने खाकी वर्दी के बजाए भगवा कपड़े पहनकर ड्यूटी की। इस दौरान उन्होंने हाथ में कमंडल और भगवा पट्टिका भी धारण कर रखी थी।

मक्सी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इन कार्यक्रमों में थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल भी शामिल हुए और दिनभर भगवा कपड़े पहनकर ही नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान वे बच्चों को आशीर्वाद देते भी नजर आए। लोगों ने थाना प्रभारी की इस वेशभूषा की जमकर तारीफ की।

बता दे कि गश्त के दौरान थाना प्रभारी के साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी भगवा पट्टिका पहन रखी थी। साथ ही कुछ युवा उनके साथ झांझ बजाते भी चल रहे थे।

सोमवार को मक्सी में कई धार्मिक आयोजन किए गए। लोगों ने घरों के सामने रंगोली बनाई और पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

Related Articles

Back to top button