ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

गणतंत्र दिवस परेड के चलते दिल्ली में यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी की परामर्श

नई दिल्ली:  गणतंत्र दिवस परेड की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के दौरान मंगलवार को मध्य दिल्ली में वाहन यातायात प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस ने एक परामर्श में यह जानकारी दी। ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ का मार्ग वही होगा जो गणतंत्र दिवस की परेड का होता है। परामर्श में कहा गया है कि रिहर्सल सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्त्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

परेड के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए सोमवार शाम छह बजे से विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। मंगलवार को रिहर्सल के अंत में यह मार्ग फिर से खुल जाएगा।

परामर्श में कहा गया है कि सी-हेक्सागन-इंडिया गेट सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। सुबह साढ़े 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।

परामर्श के अनुसार यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक परेड मार्ग के इस्तेमाल से बचें।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों से प्रवेश और निकास की सुविधा सुबह पांच बजे से रोक दी गई है और प्रतिबंध दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button