ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

गजब की भक्ति…साइकिल लेकर धनबाद से अयोध्या जा रहा 21 साल का सौरभ

अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ धूम है। पूरा देश राम मय हो गया है। वहीं, धनबाद के रहने वाले 20 वर्षीय सौरव श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या धाम साइकिल से ही निकल पड़े हैं।

दरअसल, 16 जनवरी को सौरव ने यात्रा शुरू की और बताया जा रहा है कि आज यानी रविवार को वह अयोध्या पहुंच जाएंगे। सौरव ने बताया कि पूरा देश राममय है। उन्होंने भी सोचा की अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करना चाहिए। अपनी इच्छा स्वजन और दोस्तों को बताई तो पहले सभी आश्चर्यचकित हुए। इसके बाद मेरे निर्णय का सम्मान किया। सौरव ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मेरे पास साइकिल भी नहीं है, लेकिन दोस्त ने साइकिल दे दी। 150 रुपये खर्च किए साइकिल की मरम्मत कराई। रास्ते का खर्च बड़े भाई और कुछ दोस्तों ने दिया। ठंड को देखते हुए परिवार ने रास्ते के लिए गर्म कपड़ों की गठरी बांध दी।

सौरव ने बताया कि 16 जनवरी को यात्रा शुरू की। हर दिन 120 किमी साइकिल चलाई। सौरव ने बताया कि रास्ते में धुंध का काफी सामना करना पड़ा। कुछ फीट की दूरी पर भी सामने की चीज दिखाई नहीं देती थी। सड़क का किनारा पकड़े किसी तरह आगे बढ़ते रहे। कई बार तो ऐसा हुआ किसी ट्रक या अन्य गाड़ी की रोशनी में पीछे-पीछे साइकिल भगाई। रात रास्ते में किसी न किसी ढाबे पर गुजार लेते थे।

बता दें कि अयोध्या में सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और एक ऐतिहासिक अवसर के लिए मंच सज चुका है। इस अवसर पर राम मंदिर की अद्भुत छवि निहारते ही बन रही है। हर रामभक्त इस मौके को अपने जेहन में उतारने के लिए तैयार है।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी से आम जनता भी भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम का दर्शन कर सकेगी। मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो चुके हैं। इसके साथ ही नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी जारी है। मंदिर को अंदर से फूलों और लाइटिंग करके सजाया गया है।

Related Articles

Back to top button