ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार

बिहार में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूरे सितंबर माह में बारिश के बाद अक्टूबर में अब तक रोज  विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। आज सोमवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें छह जिलों में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अगले 48 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इससे जान माल की क्षति हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की ओर से ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।  इसके अनुसार बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम इलाकों में अच्छी बारिश होगी।  रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सिवान, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्णिया में लोगों को मौसम से ज्यादा खतरा है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 12 अक्टूबर तक बिहार के  में ठंड दस्तक दे सकती है।

Related Articles

Back to top button