ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं बोर्ड का पेपर लीक? माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर लगाया सेल, दो आरोपी पकड़ाए

भोपालः 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले आपदा को अवसर बनाने वाले गिरोह के लोग सक्रिय हो गए हैं और छात्रों को चूना लगाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर पेपर लीक के नाम पर ठगी कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की लीक पेपर के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो लगाकर एक ग्रुप बनाया है और इसी के जरिए छात्रों को जोड़ा जा रहा है। छात्रों से पैसे लेने के बाद आरोपी सैंपल पेपर उनके हाथ में थमा देते हैं।

बताया जा रहा है कि ठग तो छात्रों को चूना लगा ही रहे हैं बल्कि खुद ठगी का शिकार हुए लोग भी दूसरे छात्रों को चूना लगाने में लगे हुए हैं। आरोपियों ने MP BOARD OFFICIAL,MP BOARD PAPER LEAKS नाम का ग्रुप बना रखा है और इसी के माध्यम से छात्रों को चूना लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button