ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

PM Modi का रामेश्वरम में रोड शो: लोगों ने फूलों की बौछार से किया भव्य स्वागत

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका ज़ोरदार स्‍वागत किया। वह श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए रामेश्वरम पहुंचे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में वहां के निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उनमें से कुछ के हाथों में भाजपा के झंडे भी दिखाई दिए। पी.एम. मोदी ने लोगों की प्रतिक्रिया में हाथ हिला कर उनका स्वागत किया।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने इस मंदिर में कंबा  रामायणम के श्लोकों का पाठ करते हुए विभिन्न विद्वानों को भी सुना। प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान कर रहे हैं। पी.एम. मोदी ने मंदिर परिसर में ‘अंदल’ नाम के हाथी से आशीर्वाद भी लिया।

त्रिची के श्रीरंगम में स्थित यह मंदिर देश के सबसे प्राचीन मंदिर परिसरों में से एक है और इसका उल्लेख पुराणों और संगम युग के ग्रंथों सहित विभिन्न प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। यह अपनी स्थापत्य भव्यता और अपने असंख्य प्रतिष्ठित गोपुरमों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रंगनाथ स्वामी हैं जो भगवान विष्णु का लेटा हुआ रूप हैं। वैष्णव धर्मग्रंथों में इस मंदिर में पूजी जाने वाली मूर्ति और अयोध्या के बीच संबंध का उल्लेख मिलता है।

ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु की जिस मूर्ति की पूजा श्री राम और उनके पूर्वज करते थे, उसे उन्होंने विभीषण को लंका ले जाने के लिए दी थी और रास्ते में यह मूर्ति श्रीरंगम में स्थापित कर दी गई थी। महान दार्शनिक और संत श्री रामानुजाचार्य भी इस मंदिर के इतिहास से गहराई से जुड़े हुए हैं। इस मंदिर में कई महत्वपूर्ण स्थान हैं – प्रसिद्ध कंबा रामायणम को पहली बार तमिल कवि कंबन ने इसी परिसर में एक विशेष स्थान पर सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और केरल के कई मंदिरों का दौरा किया है।

Related Articles

Back to top button