ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा।

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. घटना गुरुवार की देर शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घटी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरायकाले के गम्हरिया होते हुए नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी, इसी बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करते समय चार लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है. टाटानगर आरपीएफ को दी गई जानकारी: घटना की जानकारी मिलते ही टाटानगर आरपीएफ मौके पर पहुंची है, जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शवों को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम जारी है. फिलहाल पूरी घटना रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. घटना रेलवे पोल नं. घटना 260/20 के पास की है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 और अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला है. आरपीएफ और स्थानीय पुलिस शवों को ट्रैक से हटाने का काम कर रही है. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के बाद इलाके में दुख का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button