ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

75 फीसदी गांवों को मिल रहा नल का जल, योगी सरकार ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराने में जल जीवन मिशन ने लंबी छलांग लगाई है. राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीणों तक नल से शुद्ध जल की आपूर्ति से जोड़ दिया गया है. बुधवार को भारत सरकार की रेटिंग में उत्तर प्रदेश में 75 प्रतिशत नल कनेक्शन देने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो गया है.

उत्तर प्रदेश में 26348443 परिवार को शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य है. बुधवार तक 19790921 घरों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं. जो लक्ष्य का 75.11 प्रतिशत है. एक परिवार में कम से कम छह सदस्य होने का अनुमान है. इस लिहाज से तकरीबन 118745526 ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं.

पहले के तोड़े कई रिकॉर्ड

हर घर नल योजना में यूपी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक करोड़ से अधिक नल कनेक्शन देकर नया रिकॉर्ड कायम कर चुका है. यूपी को 85 लाख नल कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला था. जिसके मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 3 माह पहले ही 1 करोड़ 1 लाख 10 हजार नल कनेक्शन दिए, जो लक्ष्य से 119 प्रतिशत अधिक था.

यूपी मई 2023 में 12 लाख 93 हजार से अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बना था. यही नहीं यूपी के पांच जिलों में सर्वाधिक नल कनेक्शन दिए गये थे. इनमें सीतापुर पहले नंबर पर रहा है. जहां सालभर में 3 लाख 68 हजार, हरदोई में 3 लाख, लखीमपुर खीरी में 2 लाख 93 हजार, प्रतापगढ़ में 2 लाख 70 हजार और जौनपुर 2 लाख 49 हजार नल कनेक्शन दिए गए थे.

Related Articles

Back to top button