ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

5 स्टार होटल में गुजारे 15 दिन, करवाया स्पा….और फिर लगाया 5 लाख का चूना

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कुछ दिन होटल में रहने के बाद बिना पैसे दिए वहां से भागने की कोशिश की है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 37 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर हवाईअड्डे के पास एयरोसिटी के एक लग्जरी होटल में बिना कोई पैसा दिए 15 दिनों तक रुकने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। होटल के कर्मचारियों ने यह भी बताया कि महिला ने फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन होटल की तमाम सुविधाओं का लाभ उठाया।

बताया जा रहा है कि होटल का बिल 5 लाख रुपये का बना है। आरोपी महिला का नाम झांसी रानी सैमुअल है, जिन्होंने 30 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी के होटल पुलमैन में चेक इन किया था। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, महिला ने एक ऐप के जरिए फेक यूपीआई पेमेंट किया और होटल के 1161 नंबर कमरे में 15 दिनों तक रही।

होटल के खाते में कोई भुगतान नहीं होने पर पता चला कि उसने फर्जी तरीके से पेमेंट किया था। उन्होंने बताया कि जब होटल स्टाफ ने भुगतान के बारे में पूछा तो उसने उनके साथ हाथापाई की और भागने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला को हिरासत में लिया गया और फिर उससे पूछताछ की गई। हालांकि,  इसके बाद महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है और उपयुक्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button