ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

‘क्या आपको पता है वो माओवादी हैं कौन?’, सुशील आनंद शुक्ला ने गृहमंत्री से पूछा ये सवाल

रायपुर:  प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद लगातार एक्शन मोड में है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं वहीं अब दूसरी ओर नक्सल मामले को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, माओवादी सामने नहीं आना चाहते तो मैं वीडियो कॉल से बात करने तैयार हूं। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि क्या आपने माओवादियों को चिन्हांकित कर लिया जो उनसे वीडियो कॉल पर बात करेंगे, क्या आपको पता है वो माओवादी हैं कौन?

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक हफ्ते पहले आपने बयान दिया था, नक्सलियों को घर में घुसकर मारेंगे, किसी को बक्शा नहीं जाएगा, ये सरकार माओवाद के बारे दिग्भ्रमित है। इन्हें समझ नहीं आ रहा क्या करना है। अगर ऐसा है तो इन्हे पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाना चाहिए। जिससे नक्सल घटना में कमी आएगी।

आपको बता दें ​कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज डायल 112 सेटअप का निरीक्षण किया। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, माओवादी सामने नहीं आना चाहते तो मैं वीडियो कॉल से बात करने तैयार हूं। माओवादियों ने विकास क्यों रोक कर रखा है। माओवाद क्षेत्र के लोग भी फिल्मों में हीरो बनना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button