ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तराखंड

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रारंभ हुआ अनुष्ठान, सरयू में स्नान कर काशी के वैदिक ब्राह्मणों ने शुरु की पूजा

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी के अवसर पर रविवार को कुमाऊं के प्रसिद्ध कैंची धाम से सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया और कैंची धाम और घोड़ाखाल के गोल्ज्यू मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

कैंची धाम पहुंचे धामी ने 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में होने वाले सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दिन करोड़ों हिन्दुओं और सनातनियों के आस्था के प्रतीक रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। लंबे समय से इस पल का इंतजार था। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में राज्य के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों में सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी स्वच्छता मुहिम में जुड़ने का आह्वान किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कैंची धाम नीब करौरी महाराज के आश्रम में राम शिला की साफ-सफाई की। मंदिर परिसर में झाड़ू बुहारा और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के दर्शन किये तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि कैंची धाम का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस धाम की मान्यता वैश्विक पटल पर पहुंच गई है। इसलिए राज्य सरकार आने वाले पांच दशकों के हिसाब से कैंची धाम के विकास की योजना तैयार कर रही है।

Related Articles

Back to top button