ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियर

मुरैना आबकारी विभाग की एक पहल : ग्राम चौपाल के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश

आज दिनांक 08.10.2022 को *नशा मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत आबकारी विभाग मुरैना द्वारा *ग्राम पंचायत दिमनी के पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया* !कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार के नशे की आदत से बचे, किसी भी प्रकार के नशे की आदत से होने वाली परेशानियों पर प्रकाश डालते हुए समझाया *गतवर्ष मुरैना के ग्राम छेरा में अवैध शराब से हुई घटना व आगामी दीपावली त्योंहार को इंगित करते हुए सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अपने आसपास हो रही नशे की अवैध गतिविधियों के संबंध में आबकारी,पुलिस व जिले में नशामुक्ति अभियान के विरुद्ध गठित टास्क को सूचित किए जाने का अनुरोध भी किया*, एवं नशे की आदत से दूरी बनाने का संकल्प दिलाया । प्रत्येक व्यक्ति अपने घर से शुरुआत करे, अपने आस पास के लोगों को समझाए और नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बने।
परिवार में एक व्यक्ति की भी नशे की आदत पूरे परिवार को धीरे धीरे दीमक की तरह ख़त्म कर देती है!
*नशा मुक्त भारत की और बढ़ते कदम*!
*नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत का निर्माण* !!
आज यह *चिंता का विषय है*.. हमारी युवा पीढ़ी सबसे ज़्यादा ड्रग्स का शिकार हो रही है, किसी भी प्रकार का नशा चाहे अफ़ीम चरस ,गाँजा,अन्य ड्रग्स हो या अन्य कोई भी नशे की आदत, व्यक्ति के लिए , परिवार के लिए , समाज के लिए , आने वाले भविष्य के लिए हानिकारक है!! हम सबको जागरूक होना चाइए !
*नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है। नशा समाज और देश के लिए भी चिंता का विषय बन गया है*।
*उक्त जागरूकता शिविर में ADEO श्री एन.के. पारीक ,श्री विजय सेन,आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुनील सेमर,आरक्षक श्री कमलेश शर्मा,दिलीप भदौरिया, श्री सौरभ मौर्य,अशोक शर्मा, गुलफराज बानो और वेयर हाउस मैनेजर श्री मनोज गुप्ता ,ग्राम पंचायत दिमानी के सरपंच श्री दीपक सिंह तोमर,सचिव श्री महेश सिंह तोमर,आबकारी ठेकेदार श्री रामबक्ष सिंह तोमर, डॉ.श्री राकेश सिंह तोमर,स्व सहायता समूह की महिलायें व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे* ।

Related Articles

Back to top button