ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विभाग प्रमुखोंं को चकमा दे गए नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे

सिंगरौली l नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे का एक और मनमानी क्रिया कालापों व गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया हैं l जिसमे अपने विभाग प्रमुखों को भी चकमा देने जैसा प्रतीत हो रहा है।

तीन साल से ज्यादा समय से पदस्थ अधिकारियों की 5 जनवरी तक जानकारी मांगी थी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शासकीय कार्यालयों मे तीन साल से ज्यादा समय से पदस्थ अधिकारियों की 5 जनवरी तक जानकारी मांगी थी। जिसके तारतम्य में नगरीय विकास एवं विकास विभाग संचालनाय द्वारा 29 दिसंबर को नगर निगम आयुक्त से अधिकारियो के पदस्थापना व स्थानांतरण की जानकारी मांगी थी l कुछ विभागों के प्रमुखों ने तो जानकारी वास्तविक भेज दी है, लेकिन नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त के द्वारा 4 साल से नगर निगम मे वित्त विभाग के पदस्थ उपायुक्त वित्त और प्रभारी उपायुक्त सत्यम मिश्रा की जानकारी भेजवा दिया गया l

अपनी जानकारी खुद प्रभारी उपायुक्त के नाम से भेजी

नगर पालिक निगम में उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा ने चुनाव आयोग में बतौर प्रभारी उपायुक्त नगर पालिक निगम निरंक भेज दिया गया l मसलन नगर निगम में कोई भी कर्मचारी अधिकारी 3 साल से ज्यादा समय से पदस्थ नहीं है l

परिणाम स्वरुप नगर निगम आयुक्त द्वारा देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को भी चकमा दिलवाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है l आयुक्त द्वारा आयोग में इस तरह की झूठी और गुमराह करने वालीं जानकारी हतप्रभ कर देने वाली दिखाई दे रही हैं l

Related Articles

Back to top button