ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अंकिता से शादी के लिए राजी नहीं था विक्की का परिवार, बिग बाॅस के घर में हुआ खुलासा

इंदौर।  बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर पहुंच रहा है। जनवरी के आखिर में बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल जाएगा। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। विक्की और अंकिता के साथ ही विक्की जैन की मां रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शो में एंट्री लेकर उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, उन्होंने कई घरवालों की टांग खिंचाई भी की। अब बिग बाॅस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने अपने बेटे और बहू के रिश्ते को लेकर बात की।

विक्की-अंकिता के शादी के खिलाफ था परिवार

विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बातचीत में कहा कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। दरअसल, उनसे अंकिता के उस बयान के बारे में बात की गई, जिसमें वो विक्की से जल्दी शादी के करने के फैसले पर पछता रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। हम लोग तो कोई सपोर्ट में नहीं थे। विक्की ने की है, अब निभाएगा भी वही, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं, लेकिन हम लोग उसको एक बार भी कुछ नहीं कह रहे हैं। वो आएगा वो अपना रिश्ता सुधारेगा। बिगाड़े उसी ने है तो सुधरेगा वही। हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो ऐसा लड़का है।”

Vicky ki maa ne maari Bigg Boss ke ghar mein entry, aur kahi uski liye ek special shaayari. 🥰

Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9:30PM sirf #Colors aur @jiocinema par. #BB17 #BiggBoss

@beingsalmankhan @jainvick pic.twitter.com/ByyKJTkih4

— ColorsTV (@ColorsTV) January 9, 2024

अंकिता ने मारी थी विक्की को चप्पल

इसके बाद विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे के अपने पति पर चप्पल फेंकने वाली हरकत पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, “ऐसी मस्ती अच्छी नहीं लगती, मारने की। पति को चप्पल मार दो, तकिया मार दो, फेक दो उसे, ये क्या बात है। हमने तो अंकिता से कहा कि बेटा अच्छा नहीं लग रहा है। बहुत ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हो। अब जितने दिन बचे हैं लड़ना-झगड़ना नहीं है। पहले रिश्ता देखो फिर गेम देखो।”

Related Articles

Back to top button