ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

मणिपुर में गोलीबारी और हिंसा, 4 नागरिकों के लापता होने की भी खबर

इंफालः मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के पर्वतीय इलाकों में जलाने के लिए लकड़ी एकत्र करने गए कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार पुरुष बुधवार को लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उनका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान दारा सिंह, इबोम्चा सिंह, रोमेन सिंह और आनंद सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें उग्रवादियों द्वारा बंदी बनाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय बलों से मदद मांगी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के हाओतक गांव में गोलीबारी और बम हमले किए, जिनके चलते 100 से अधिक महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर चले गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को गोलीबारी बंद करने पर मजबूर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button