ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बाघ की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार, मंडला में कर रहा था बेचने की कोशिश

मंडला। बिछिया थाना अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को बाघ की खाल सहित गिरफ्तार किया है। मंडला जिले में वन्य प्राणी तस्करी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा मंडला जिले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने करने के निर्देश जारी किए हैं।

खाल बेचने की फिराक में था तस्कर

बिछिया थाना में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाघ की खाल लिए हुए हैं और उसे मेढा ताल में बेचने की फिराक में है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धनपाल बिसेन द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को सूचना से अवगत करवाया गया। सूचना के आधार पर एसडीओपी बिछिया के निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी बिछिया के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घेराबंदी की गई और बताए गए हुलिए के व्यक्ति को कुछ देर इंतजार करने के बाद पकड़ा गया।

तलाशी में बाघ की खाल बरामद

संदिग्ध व्यिक्त की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राष्ट्रीय पशु वन्य प्राणी बाघ की खाल बरामद की गई। आरोपित का नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम फूलचंद पिता सहारू बट्टी, जाति गोंडख् उम्र 60 वर्ष, निवासी बाकल थाना उगली, जिला सिवनी बताया। उक्त आरोपित से राष्ट्रीय पशु वन्य प्राणी बाघ की खाल बरामद की गई और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के पंजीबद्ध किया गया और आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button