ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

का काटकर चोरी, बदमाशों ने वारदात से पहले काटे के तार, जांच जारी

 बालाघाट। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा चौक पर संचालित एटीएम को काटकर चोर उसमें रखी राशि को चुरा कर ले गए है। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने मौके पर पहुंचकर विवेचना कर मामले को विवेचना में लिया है।

लोहा काटने वाली मशीन से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस मिली जानकारी के अनुसार गर्रा चौक पर लालबर्रा से गर्रा रोड की ओर एसबीआई का एटीएम संचालित है। बीती रात इस एटीएम के अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने लोहा काटने वाली मशीन से एटीएम मशीन को काटकर उसके अंदर रखे दस लाख 85 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गए है।

चोरी करने से पहले काटे सीसीटीवी के तार

एटीएम से चोरी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई के एटीएम के अंदर घुसने से पहले अज्ञात चोरों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए, जिसके बाद अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का भी कनेक्शन काटा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपिताें की तलाश जारी

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और इसकी शिकायत वारासिवनी थाना में दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपितों को पकड़ने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button