ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भटक कर शहरी सीमा में आए चीतल को श्वानों ने नोचा, चाइनीज मांझे से उल्लू घायल

बुरहानपुर । शहर की सड़कों पर घूमते श्वान और प्रतिबंधित चाइना मांझे से उड़ाई जा रही पतंगें आम नागरिकों के साथ ही भटक कर शहरी सीमा में आने वाले वन्य प्राणियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। सोमवार को दोनों से जुड़ी दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक घटना में अर्वाचीन स्कूल के पास श्वानों ने घेर कर एक चीतल को बुरी तरह नोच लिया। रात्रि गश्त से लौट रहे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे श्वानों से बचाया और वन विभाग को सूचना देकर पशु चिकित्सालय भेजा, लेकिन इलाज के दौरान चीतल ने दम तोड़ दिया। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

 

दूसरी घटना राजस्थानी भवन के पास घटी है। जिसमें एक जंगली उल्लू चाइना मांझे से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे भी स्थानीय नागरिकों ने पशु चिकित्सालय पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। लालबाग वन चौकी प्रभारी योगेश सावकारे के मुताबिक उल्लू की देखभाल के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जल्द ही उसके स्वस्थ हो जा जाने की उम्मीद है। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। बता दें कि सड़कों पर विचरण करने वाले श्वानों और चाइना मांझे से शहर के कई नागरिक घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके अब तक न तो नगर निगम श्वानों को पकड़ने कोई अभियान शुरू कर पाया और न ही प्रशासन चाइना मांझे की बिक्री रोक पाया है।

 

Related Articles

Back to top button