ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

ओटीटी पर रिलीज हुई सलमान खान की ‘टाइगर 3’, जानिए किस प्लेटफाॅर्म पर देख पाएंगे आप

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। यदि आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। यह फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में टाइगर 3 के ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की गई है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 12 नवंबर 2023 को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ओटीटी पर रिलीज हुई टाइगर 3

टाइगर 3 ने शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म 5 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने कुल 285 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। शनिवार 6 जनवरी को यह अनाउंस किया गया था कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। बता दें कि एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

तीन भाषाओं में देख सकते हैं फिल्म

फैंस का इंतजार खत्म हुआ, अब टाइगर का खतरनाक एक्शन ओटीटी पर देखने को मिलेगा। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी देखी जा सकती है। पहले दो पार्ट की तरह टाइगर का तीसरा पार्ट भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है। सलमान खान और कैटरीना के साथ-साथ इमरान की एक्टिंग की भी काफी सराहना की गई है। टाइगर 3 के सबसे बड़े हाइलाइट पठान यानी शाहरुख खान और ऋतिक रोशन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button