ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंटरनेट पर भगवान राम को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दो लोगों पर केस दर्ज

शाजापुर। इंटरनेट मीडिया पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपित शाजापुर निवासी है, वहीं दूसरा आरोपित उत्तरप्रदेश का निवासी है।

आरोपितों की तलाश

पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। मामले में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर आक्रोश जाहिर किया और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक अंबाराम राजोरिया ने फेसबुक पर भगवान श्री राम का चित्र पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर दो लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट्स किए। जिन्हें शाजापुर निवासी लखन खरे निवासी सपरीपुरा शाजापुर ने देखा। लखन ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लखन और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अनूप किरकिरे व अन्य लोग थाने पहुंचे और मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रमेश राम निवासी रानीपुर मऊ उत्तर प्रदेश और अर्जुन फुलेरिया निवासी लोंदिया रोड शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने को लेकर दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

आस्था को पहुंची ठेस

कोतवाली थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान राम को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हिंदू समाज की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। हिंदू जागरण मंच पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अनूप किरकिरे ने कहा कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजित होने वाले हैं। कई असामाजिक और देशद्रोही ताकते इसमें विघ्न डालना चाहती है।इसलिए इस तरह की विवादित टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button