ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

साल 2024 में कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इंदौर।  फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। शिव पूजा के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद उत्तम होता है। यह शिव और शक्ति के मिलन का दिन माना जाता है। इस बार 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन सुबह से शाम तक जागरण करके शिव पूजा करने की परंपरा है। दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महा शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। यह अगले दिन 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। शिवरात्रि की पूजा रात में की जाती है, इसलिए इसमें उदया तिथि आवश्यक नहीं मानी जाती है।

निशिता काल मुहूर्त – 9 मार्च 2024 रात 12.07 बजे से रात 12.55 तक।

व्रत पारण – 9 मार्च 2024 सुबह 06:37 बजे से दोपहर 03:28 तक।

महाशिवरात्रि पूजा विधि

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान शिव का स्मरण करके व्रत का संकल्प लें। इसके बाद दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर गंगाजल युक्त जल से स्नान करें। आचमन करके अपने आप को शुद्ध कर लें। इसके बाद सफेद वस्त्र धारण करें। भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके बाद फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत, भांग, धतूरा, दूध, दही और पंचामृत से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिव मंत्र का जाप करें। अंत में आरती करके भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना करें। निशिता काल में आरती के बाद फलाहार करें। अगले दिन पूजा पूरी करने के बाद अपना व्रत खोलें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button