ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

ईडी की टीम पर हमले के एक दिन बाद टीएमसी नेता शंकर आद्य गिरफ्तार

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्य को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शंकर ने कहा कि, मैं केंद्रीय एजेंसी को जांच में सहयोग करूंगा।

ईडी की टीम पर हुआ था हमला

शंकर आध्य की गिरफ्तारी गुरुवार रात की घटना के बाद हुई है, जब ईडी अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था। आपको बता दें कि राशन घोटाले के मामले में गुरुवार को जब ईडी के अधिकारी शंकर आध्य और तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंचे थे, तब उत्तरी 24 परगना जिले में 800-100 लोगों की भीड़ के हमला कर दिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शंकर आध्य को ईडी अधिकारी गिरफ्तार कर एक वाहन में ले गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात ED की एक टीम ने आध्य के ससुर के आवास पर भी छापेमारी की। उत्तर 24 परगना जिला परिषद के मत्स्य एवं पशु संसाधन अधिकारी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष शेख शाहजहां भी ईडी की जांच के निशाने पर थे।

खाद्य मंत्री पहले हो चुके गिरफ्तार

आपको बता दें कि राशन घोटाले के मामले में ED ने इससे पहले अक्टूबर में पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रियो मुलिक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब बीते गुरुवार को ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो उस दौरान ईडी अधिकारियों की कार पर हमला किया गया, जिसमें पत्थरों से खिड़की के शीशे टूट गए और एजेंसी के दो अधिकारी घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button