ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सौंदर्यीकरण में जबलपुर को चार साल बाद मिली रेटिंग, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत शहर अब ‘ थ्री स्टार’ में शामिल हो गया है। शहरी आवास मंत्रालय द्वारा कचरा मुक्त शहर (फ्री गार्बेज सिटी) के लिए जबलपुर को थ्री स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। करीब चार वर्षों बाद शहर को स्टार रेटिंग मिलने से नगर निगम के अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं। क्योंकि इसके पहले करीब चार वर्षों से नगर निगम द्वारा स्व मूल्यांकन कर सेवन स्टार रेटिंग के लिए आवेदन तो करता था पर रेटिंग ‘शून्य’ ही मिलती थी।

स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा

गत वर्ष भी यहीं स्थिति रही नतीजतन स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत फिर निगम ने सेवन स्टार के लिए अप्लाई किया था। कचरा मुक्त शहर और सौंदर्यीकरण सहित मापदंडों को देखते हुए शहर को सेवन स्टार तो नहीं पर थ्री स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर को थ्री स्टार मिलने से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रेकिंग में भी सुधार आएगा अब तक जबलपुर 20वें या 22 स्थान पर आता था पर इस बार फायनल रेकिंग में 12 से 15 वें स्थान पर आने की उम्मीद है।

स्टार रेटिंग टीम ने परखे मापदंड

विदित हो कि अक्टूबर 2022 में स्टार रेटिंग सर्वेक्षण टीम शहर पहुंची थी। 10 सदस्यीय दलों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का करीब एक सप्ताह तक बारीकी से निरीक्षण किया था। लगभग 60 से ज्यादा वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, ब्यूटीफिकेशन आदि को परखा था। प्रत्येक वार्ड में नागरिकों से घरों से कचरे का नियमित उठाव, उसका प्रबंधन आदि पर चर्चा कर फीडबैक लिया था। इसी सर्वेक्षण के आधार पर शहर को थ्री स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।

इसलिए मिला थ्री स्टार

  • डोर टू डोर कचरे का नियमित उठाव
  • सार्वजनिक, व्यावसायिक या आवासीय स्थानों पर किसी प्रकार का कूड़ा-कचरा न मिलने पर
  • 100 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक रूप से प्रबंधन
  • गीला-सूखा सहित सभी प्रकार के कचरे को उपचारित करना
  • शहर का सौंदर्यीकरण
  • प्रत्येक वार्ड में से 60 से 70 नागरिकों का साकारात्मक फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत जारी स्टार रेटिंग में जबलपुर को कचरा फ्री शहर के रूप में थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। इससे सर्वेक्षण की रेकिंग भी सुधार आएगा।

भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम।

Related Articles

Back to top button