ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

घर में बिन बुलाए आ जाए गाय, समझें क्या हैं इसके संकेत

इंदौर। हिन्दू धर्म में गाय का बहुत सम्मान है। गाय को मां के समान मानकर पूजा की जाती है। गाय में 34 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आपने अगर गाय की पूजा कर ली, तो सभी देवी-देवताओं की पूजा हो गई। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गाय के मिलने पर संकेत होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि गाय के घर के बाहर दिख जाने पर या घर के आंगन में आ जाने पर क्या संकेत होते हैं।

घर में गाय के आने का क्या है मतलब?

  • आपके घर के सामने या आंगन में गाय बिना बुलाए आ जाएं, तो समझें कि यह बहुत ही शुभ है। यह आपके जीवन में आने वाले संकटों को दूर करती है। यह इस बात को दिखाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है, जिसे गाय दूर करने आई है।
  • आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास है तो गाय आपके यहां आएगी। वह आकर रंभाने लगे तो यह समझ जाएं कि आपके घर दिव्य ऊर्जा है। गाय के घर पर आने के बाद उसे रोटी जरूर खिलाएं। उसका खाली पेट जाना बहुत अशुभ माना जाता है।
  • गाय आपके यहां से अगर रोटी नहीं खाकर जाती है, तो यह समझ जाएं कि घर पर कोई बड़ी परेशानी आने वाली है। गाय रोटी खा ले, तो यह समझ लीजिए कि आपके यहां का संकट चला गया है।

Related Articles

Back to top button