ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

बोले- अगले 2 दिन पूरा ध्यान फसल के उठान पर; बुधवार से बाजरे की खरीद

नारनौल: नारनौल मंडी में जायजा लेते हुए डीसी जय कृष्ण आभीर।हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला की मंडियों में उठान कार्य का जायजा लेने के लिए डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर ने अटेली और नारनौल की अनाज मंडी का निरीक्षण किया। मौसम खराब होने की वजह से सोमवार व मंगलवार को प्रशासन का पूरा फोकस उठान कार्य पर रहेगा।डीसी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से मंडियों में खरीद कार्य प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही उठान कार्य में भी परेशानी आ रही है। मंगलवार को अगर मौसम ठीक रहता है तो बुधवार से बाजरे की खरीद शेड्यूल के अनुसार होगी। जिन किसानों को बुलाया जाए, वहीं किसान मंडियों में आएंगे। किसानों की सहूलियत के लिए मंडी के मुख्य द्वार पर ही गेट पास डेस्क के साथ ही हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। किसान ई खरीद पोर्टल पर जाकर अपना शेड्यूल देख सकता है। वहीं अपना शेड्यूल बदल भी सकता है।अटेली में हुई सबसे ज्यादा बारिशपिछले 24 घंटे के दौरान नारनौल में 47, महेंद्रगढ़ में 49, कनीना में 35, अटेली में 62, नांगल चौधरी में 26 तथा सतनाली में 32 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम ठीक होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button