ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव 7 जनवरी को उज्‍जैन आएंगे, 218 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

उज्जैन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 7 जनवरी को उज्जैन आएंगे। वे ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक परिसर में पौने दो करोड़ रुपये खर्च कर बनाए स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम्’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। वे मंच से 218 करोड़ 76 लाख रुपये के 187 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव आए

कार्यक्रम के बंदोबस्त देखने गुरुवार को प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और स्वास्थ्य सचिव डा. सुदाम खाड़े आए। उन्होंने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। तत्श्चात समीक्षा बैठक की।

संजीवनी क्लिनिक खोलने के निर्देश

मोहम्मद सुलेमान ने प्रसादम स्थल पर संजीवनी क्लिनिक खोलने के निर्देश दिए। कहा कि प्रसादम् देश का सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब बने, इसके लिए सफाई बंदोबस्त और व्यंजनों की गुणवत्ता उम्दा होना सुनिश्चित कराएं। ईट राइट फूड सुरक्षा के सभी मापदंड का पालन हो, ये भी सुनिश्चित कराएं। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल लगवाएं।

सुलेमान ने जिला अस्पताल के सामने स्थित पुराने प्रसूति गृह भवन में संचालित कैंसर पैलेटिव केयर का निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य विभाग की कितनी, कहां तक जमीन इसका नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त नियंत्रक माया अवस्थी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button